दस्तगीर विधिक सहायता केन्द्र द्वारा शिविर का आयोजन

८० लोगों का दस्तगीर विधिक सहायता केन्द्र में लेबर कार्ड बनाने के लिए निशुल्क पंजियन फार्म भरा गया
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दस्तगीर विधिक सहायता केन्द्र द्वारा एक शिविर का आयोजन गुलाब बाड़ी में किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के चीफ़ स्टैंडिंग काउन्सिल शेशमणि मिश्रा थे। श्री मिश्रा ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के महत्व को लोगों को समझाया। उन्होंने कहा आज़ादी का अमृत महोत्सव न सिर्फ़ उन लोगों को समर्पित है जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिए क़ुर्बानियाँ दी बल्कि आज़ादी के बाद इसके क्रमागत उन्नति में अपना योगदान दिया।
दस्तगीर विधिक सहायता केंद्र के संयोजक फ़ैज़ान राशिद द्वारा आज़ादी के महत्व पर प्रकाश डाला एवं संविधान में नागरिकों को दिए मौलिक अधिकार की जानकारी लोगों को दी। फ़ैज़ान राशिद ने कहा आज़ादी का अमृत महोत्सव देश की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं आर्थिक विकास का सांकेतिक प्रकटीकरण है । सहसंयोजक राहुल शुक्ला ने सरकार की रोज़गार एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी ।इस अवसर पर केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजना,प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन,असंगठित कामगारों के लिए पेंशन योजना सहित लगभग ४० प्रकार के कार्यों को करने वाले लगभग ८० लोगों का दस्तगीर विधिक सहायता केन्द्र में लेबर कार्ड बनाने के लिए निशुल्क पंजियन फार्म भरा गया और जिन लोगों का अधूरा फार्म था उन्हे दोबारा अगले सप्ताह का समय दिया गया। कार्यक्रम का समापन संस्था के संरक्षक हाजी इंतेख़ाब अहमद ने मुख्य अतिथि चीफ़ स्टैंडिंग काउन्सिल शेषमनी मिश्रा को तुलसी का पौधा भेंट कर किया।
कार्यक्रम का संचालन राहुल शुक्ला ने किया । कार्यक्रम में बैंक विधि अधिकारी मयंक वर्मा, विधि अधिकारी शेफाली श्रीवास्तव, अधिवक्ता आशीष शुक्ला ,अधिवक्ता गिरीश पांडेय, अधिवक्ता अभिनव शुक्ला, अधिवक्ता विजय लक्ष्मी, संदीप कुमार, मो. अल्तमश, फ़ैयाज़ अहमद आदि मौजूद रहें ।




