Latest

फाफामऊ को हराकर देव स्पोर्ट्स क्लब बना चैंपियन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । देव स्पोर्ट्स क्लब ने फाफामऊ क्लब को चार विकेट से हराकर राजा भैया जनसत्ता कप अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता जीत जी। देव स्पोर्ट्स अकादमी फाफामऊ मैदान पर शनिवार को खेले गये खिताबी मुकाबले में फाफामऊ क्लब ने 30 ओवर में 188 रन (गुलशन वर्मा 50, सचिन पटेल 33, अमन मिश्र 30, सौरभ शर्मा, शिवम प्रजापति, सुव्रत तिवारी दो-दो विकेट) बनाये।
जवाब में देव स्पोर्ट्स क्लब ने 29.3 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन (सिद्धार्थ मिश्र 64, किशन कुमार 31, सुव्रत तिवारी 28, अभिषेक पाल 25, आशुतोष 22, अभिषेक कौशल, मुदस्सिर खान, मनु राजा, शशांक मेहरोत्रा एक-एक विकेट) बना लिये।
समापन समारोह के अतिथि त्रिभुवन पासी, राम आसरे साहू ने पुरस्कार वितरित किये। सिद्धार्थ मिश्र को मैन ऑफ द मैच और अभिषेक कौशल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
संयोजक बच्चा पांडेय ने अतिथियों का स्वागत, आयोजन सचिव राम चंद्र प्रजापति ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन संजय पांडेय ने किया।
इस मौके पर कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, उदय प्रताप पटेल, विकास यादव, चंद्र भूषण पटेल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button