Latest

बाघम्बरी पीठाधीश्वर ने सोमेश्वर महादेव मंदिर मे किया रुद्राभिषेक श्रृंगार,आरती

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तीर्थराज प्रयाग के यमुना तट पर स्थित प्राचीन भगवान शिव का सोमेश्वर नाथ मंदिर स्थापित है। जिसकी महिमा पौराणिक कालों से बताई जाती है। कहा जाता है,कि यमुना तट पर अरैल गांव में भगवान शिव की स्थापना चंद्रमा ने की थी। सोमेश्वर नाथ मंदिर की स्थापना के लिए स्वयं भगवान शिव ने चंद्रमा को स्थापित करने को कहा था,और उनके ही कहने पर चंद्रमा ने सोमेश्वर नाथ मंदिर की स्थापना की थी। मान्यता यह भी है कि इस मंदिर के आस पास अमृत की वर्षा होती है। साथ ही यहाँ मंदिर पर विराजित त्रिशूल की दिशा भी चन्दमा के साथ बदलती है। शिवलिंग के दर्शन को वर्ष भर श्रद्धालु आते हैं। महादेव की कृपा से आज सोमवार देव उठनी एकादशी के शुभ अवसर पर
श्री बाघम्बरी पीठाधीश्वर
महन्त बलवीर गिरि महाराज ने
श्री सोमेश्वर महादेव जी का
दर्शन, रूद्राभिषेक, पूजन एवं आरती कर महादेव से प्रार्थना की हर हर हर महादेव श्री सोमेश्वर महादेव जी सभी शिव भक्तो का कल्याण करें। रुद्राभिषेक श्रृंगार आरती मे राजेन्द्र पूरी हरवेंद्र शैलेंद्र राहुल मिश्रा,विक्रांत शर्मा अमन मिश्रा सुरेश,पं० सूरज पाण्डेय दिव्यांशु सीमांत,संदीप पाण्डे राजीव,बिहारी लाल पंडा सहित प्रयागराज के समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह भी उपस्थित रहेl

Related Articles

Back to top button