Latest

माघी पूर्णिमा पर लाखों लोग पुण्य की लगाएंगे डुबकी

माघी पूर्णिमा स्नान के साथ ही लाखों कल्पवासी लौटेंगे अपने-अपने घर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर लाखों लोग पुण्य की लगाएंगे डुबकी । माघी पूर्णिमा का शुभ मुहुर्त 15 फरवरी की रात 9:22 बजे से 16 की रात 10:20 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त से पहले प्रशासन ने घाट, शौचालय, रास्ते, पार्किंग आदि को दुरुस्त कर लिया है। मेला अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि मेला क्षेत्र में नौ घाट बनाए गए हैं। इन सभी घाटों की सफाई कराई जा रही है। घाट पर बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की जा रही हैं। पुलों और चकर्ड प्लेट की सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। ट्रैफिक के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। परेड मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। स्नानार्थियों के लिए गंगा किनारे नौ घाट बनाए जा रहे हैं। सभी घाटों पर साफ-सफाई कराई जा रही है। घाट पर कासा बिछाया जा रहा है। इस बार भी लाखों श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में पुण्य की डुबकी लगाएंगे। इस पर्व के बाद कल्पवासियों के एक माह का जप-तप पूरा हो जाएगा और वह घर के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां पर 32 सौ शिविरों में इनको बसाया गया है। कल्पवास पूरा होने से पहले वह भंडारा और दान पुण्य कर रहे हैं। इसके बाद आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि एक मार्च को है। उसके बाद माघ मेले का समापन हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button