Latest

संत महंतो ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसम्पर्क

अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में रहा: राजकुमार दास

अयोध्या (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के गुलाबबाड़ी से नगर निगम तक अयोध्या के प्रमुख महंतो ने भाजपा प्रत्याशी व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के समर्थन में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान अयोध्या के प्रमुख महंतो में रामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महंत मैथिलीशरण, मिथिला बिहारी दास, महंत रामदास, महंत शशिकांत दास, महंत गिरीश दास, महंत रामशरण दास ने जनता से संवाद भी स्थापित किया तथा अयोध्या के विकास की पटकथा से स्वयं को जोड़ने की अपील भी की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी वेद गुप्ता भी मौजूद रहे। रामबल्लभाकुंज के अधिकारी महंत राजकुमार दास ने कहा कि अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में रहा है। पयर्टन के बढ़ने से पूरा अयोध्या जनपद समृद्धशाली होगा। रोजगार सृजन के नये अवसर आयेंगे तथा यहां निवेश बढ़ेगा। विकास को गतिशील रखने के लिए डबल इंजन की सरकार का होना अति आवश्यक है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने अयोध्या का विकास वृहद स्तर पर खाका तैयार किया है। चरणबद्ध तरीके से इस प्लान पर काम भी प्रारम्भ हो गया है। आज वैश्विक स्तर पर अयोध्या पयर्टन का केन्द्रबिन्दु बन गयी है। श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना बढ़ोत्तरी हुई है। आने वाले दिनों में यह संख्या काफी ज्यादा होने वाली है। जिसके लिए मूलभूत सुविधाएं मानक के अनुसार होनी चाहिए। केन्द्र व प्रदेश सरकार इसी रणनीति पर काम कर रही है। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button