पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर अपराधी घायल, साथी फरार
(अनुराग शुक्ल )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या हास्टल के पास शुक्रवार भोर में यमुनापार एसओजी एवं कर्नलगंज थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल अपराधी को गिरफ्तार किया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मौके से फरार उसके साथी की तलाश में लगी है। गोली से घायल अपराधी के लिए दर्जनों आपराधिक मुकदमंे दर्ज है।
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्रा ने बताया कि थरवई थाना क्षेत्र के मलाका निवासी महेन्द्र भारतीय पुत्र वीरेन्द्र उर्फ फतेहचन्द्र है। हालांकि वर्तमान में महेन्द्र भारतीय धूमनगंज के रम्मन का पूरा मुहल्ले में रहता है। इसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानें में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज है। यह धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यमुनापार की एसओजी टीम के उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार और कर्नलगंज थाने की पुलिस गुरूवार रात संदिग्ध अपराधियों की तलाश में लगी हुई थी। शुक्रवार भोर में कर्नलगंज के अयोध्या छात्रावास के पास मोटर साइकिल से दो सदिग्ध जाते हुए दिखे। जिन्हे पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो मोटर साइकिल सवार अपराधी पुलिस टीम पर फायरिंग करके भागने लगे। हालांकि पुलिस टीम सूझबूझ का परिचय देते हुए जबाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी कार्रवाई में महेन्द्र भारतीय गोली लगने से गिर गया। जबकि उसका साथी अन्धेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब हो गया। गोली से घायल महेन्द्र को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। फरार अपराधी की तलाश जारी है।




