सार्वजनिक शौचालय पर सफाई के नाम पर प्रति सुलभ कांप्लेक्स 14105 रुपए प्रतिमाह का फर्जी भुगतान- किरन जायसवाल

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी की नगर निगम में मुख्य सचेतक एवं वरिष्ठ पार्षद किरन जायसवाल ने कहा है कि भरद्वाज पार्क में जाने के लिए टिकट अंदर की दुकानों का किराया व्यक्तिगत एक ठेकेदार की जेब में में जाना यह नगर निगम के भ्रष्टाचार का मात्र एक उदाहरण है पार्षद ने महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के बयान को कि ठेकेदार को 5 साल का संचालित करने का ठेका बनाने वाले ठेकेदार को करना है को भ्रामक बताते हुए कहा कि पार्क की मरम्मत सुंदरीकरण का कार्य करने वाले ठेकेदार को 5 साल टूट-फूट मरम्मत करना है न कि पार्क में होने वाली प्रतिदिन 50,000 से ज्यादा की आय को अपनी जेब में रखनी है । यह धन नगर निगम कोष में जाना चाहिए था । और जाना चाहिए पार्षद किरन जायसवाल ने आरोप लगाया कि पिछली सपा सरकार में नगर निगम को 8:30 करोड़ रुपए राज वित्त आयोग से प्रतिमाह मिलता था । परंतु भाजपा सरकार 21 करोड़ प्रतिमाह देने लगी 5 करोड़ की कटौती नगर निगम में पैसे की फिजूलखर्ची के चलते की गई अभी भी 16 करोड़ रुपया प्रतिमाह मिल रहा है ।सार्वजनिक शौचालय पर सफाई के नाम पर प्रति सुलभ कांप्लेक्स 14105 रुपए प्रतिमाह का फर्जी भुगतान किया जा रहा है । जबकि सुलभ कांप्लेक्स जिस एजेंसी के नाम एलाट है । सफाई उसी को करना है नगर निगम वर्कशॉप में गाड़ी की मरम्मत पर करोड़ों का घोटाला हो रहा है । मोबाइल शौचालय खरीद कर स्क्रैप बनाया जा रहा है । और अच्छी-अच्छी गाड़ियों को स्क्रैप बनाकर कौड़ी के भाव बेचा गया एल ई डी लाइट लगने के उपरांत 46000 सोडियम लाइट का घोटाला नगर निगम द्वारा कर दिया गया है जिसकी कबाड़ी बाजार में भी प्रति सोडियम लाइट 500 है इस हिसाब से, 46000 सोडियम लाइट दो करोड़ 30 लाख रुपया कीमत है नगर निगम अपने घोटाले पर रोक लगाने की जगह राज्य वित्त आयोग की कटौती का रोना रोकर भाजपा सरकार की छवि को खराब कर रहा है जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखा है । और मुलाकात कर पूरा चिट्ठा उनके सामने एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या एवं संगठन के नेतृत्व के समक्ष रखूंगी !




