Latest
यूथ कप फुटबॉल प्रतियोगीता- नॉर्दन फुटबॉल अकादमी एवं स्ट्रीट फुटबॉलर्स सेमीफाइनल में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के तत्वाधान में खेली जा रही यूथ कप फुटबॉल प्रतियोगिता में आज चौथे दिन में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी एवं स्ट्रीट फुटबॉलर्स ने अपने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार दिन के प्रथम मैच में नॉर्दन फूटबाल अकादमी ने सुपरस्टार ऍफ़ सी को २-० से हराया दूसरे मैच में स्ट्रीट फुटबॉलर्स ने झूंसी बॉयज को १-० से हराया। विजेता टीम की ओर से प्रवर धनराज सिंह, शांतनु सिंह, अंश तिवारी ने गोल किया ।



