Latest

फुटबाल प्रशिक्षुओं को वितरित किये ट्रैक सूट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी के प्रशिक्षुओं को सोमवार को एंग्लो बंगाली इण्टर कालेज मैदान पर ट्रैक सूट का वितरण किया गया।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की सिविल लाइंस शाखा की ओर आयोजित कार्यक्रम में स्वयं शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार ने प्रशिक्षुओं को ट्रैक सूट प्रदान किये।इससे पूर्व भी प्रशिक्षुओं को जरसी, नेकर, मोजे, बैग और बूट दिए जा चुके हैं। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक शादाब रज़ा ने अतिथियों को अकादमी की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। अकादमी के सचिव विप्लब् घोष ने बैंक शाखा का आभार जताया। कार्यक्रम में अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रामेन्दू रॉय, एबीआईसी के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस, अकादमी के कोषाध्यक्ष संजीव चंदा, सहायक प्रशिक्षक अम्बर जायसवाल, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

*विष्णु भगवान स्कूल ट्रॉफी क्रिकेट 25 से*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता 25 दिसंबर से झलवा स्थित स्कूल मैदान पर शुरू होगी। लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी 14 वर्ष से कम आयु के एवं 5 खिलाड़ी 14 से 17 वर्ष के बीच के ही खेलेंगे। इच्छुक टीमें वीबीपीएस के क्रिकेट कोच मनोज कुमार (7905517960) अथवा राजन पाल (7317267669) से संपर्क कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button