Latest

Pryagraj Corona Update: भाजपा विधानसभा प्रत्याशी समेत दस कोरोना के मरीज मिले

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से चुनाव लड़े एक प्रत्याशी समेत 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें चार सिविल लाइंस इलाके के रहने वाले हैं। हंडिया इलाके में भी तीन संक्रमित मिले हैं।

कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले 48 वर्षीय एक भाजपा नेता में पिछले कुछ दिनों से फ्लू के लक्षण दिख रहे थे। वह होम क्वारंटीन थे। उनकी कोरोना जांच कराई गई। बुधवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिले।
वहीं सिविल लाइंस के दयानंद मार्ग निवासी एक अधेड़ दंपती और 26 वर्षीय उनकी बेटी में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जॉनसेनगंज के पानदरीबा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है, लेकिन कुछ दिनों से फ्लू के लक्षण दिख रहे थे। जांच के बाद इसकी पुष्टि हुई।

सुल्तानपुर भावा स्थित मिर्जा गालिब रोड की रहने वाली 23 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। सदियापुर के 40 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा हंडिया के गल्ला मंडी के रहने वाले एक परिवार के तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 44 एवं 38 वर्षीय दो सगे भाई एवं एक भाई की 38 वर्षीय पत्नी है।

Related Articles

Back to top button