Latest

याद किये गए अमर शहीद ननका जी”

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रगतिशील हेला चेतना समिति के तत्वावधान में बिर्टिश शासन के खिलाफ शुरू किए गए अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन 1942 में हिस्सा लेकर देश की आज़ादी के लिए 12 अगस्त 1942 को बिर्टिश सैनिकों की गोली से शहीद हुए हेला समाज के गौरव अमर शहीद ननका जी अमर शहीद लाल पदमघर जी अमर शहीद रमेश मालवीय जी सहित स्वतंत्रता संग्राम में देश की आज़ादी के लिए अपनी जान निछावर करने वाले वीर सपूतों की स्म्रति को चिरस्थायी बनाये रखने हेतु प्रयागराज सिविल लाइन स्तिथ हिन्दू महिला इंटर कालेज गेट के बगल मे संस्थापित “शहीद वॉल” पर प्रतिस्थापित सभी अमर सपूतो के चित्रों पर सामाजिक दूरी संबंधित नियमो का पालन करते हुए सादगीपूर्ण ढंग से मालार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से हेला समाज के विचारक ब्रज मोहन लाल,रतन कुमार हेला, चौधरी राम प्रसाद हेला, राम चन्द्र (बच्चा) होरी लाल हेला, ओम प्रकाश हेला (पूर्व पार्षद नगर निगम प्रयागराज) मोती लाल हेला नीरज चंद्रा, अभिषेक कौशल, संजीव चंद्रा रंजीत दास मुकेश वाल्मीकि सुनील हेला राजकुमार गौतम धीरज चंद्रा मयंक हेला आदि ने अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए नमन किया।

Related Articles

Back to top button