Latest

Prayagraj Transfer : प्रयागराज पुलिस में कमिश्नर न बड़ा फेरबदल, 10 दरोगा और इंस्पेक्टरों के हुए तबादले

Prayagraj Transfer : प्रयागराज पुलिस में कमिश्नर न बड़ा फेरबदल, 10 दरोगा और इंस्पेक्टरों के हुए तबादले दस दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

Prayagraj Transfer : प्रयागराज पुलिस में कमिश्नर न बड़ा फेरबदल, 10 दरोगा और इंस्पेक्टरों के हुए तबादले  प्रयागराज पुलिस में कमिश्नर न बड़ा फेरबदल किया है। 10 दरोगा और इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कुछ को तो दूसरे थानों की कमान मिल गई है, जबकि कई लोगों की आमद पुलिस लाइन में करा दी गई है। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर को प्रभारी निरीक्षक खीरी से प्रभारी निरीक्षक बारा बनाया गया है। निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी को प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी निरीक्षक कौंधियारा की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह निरीक्षक अनिल कुमार को प्रभारी निरीक्षक बारा से पुलिस लाइन्स भेजा गया है। कौंधियारा थाने के एसएसआई नवीन कुमार सिंह को खीरी का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

निरीक्षक बीरेंद्र कुमार कुशवाहा को प्रभारी निरीक्षक कौंधियारा से प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा और निरीक्षक तरुणेंद्र त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक सरायममरेज से पुलिस लाइन्स, इसी तरह निरीक्षक सुरेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा से पुलिस लाइन्स भेजा गया है। योगेश प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष अतरसुइया से थानाध्यक्ष सरायममरेज बनाया गया है।

निरीक्षक अश्वनी कुमार को पुलिस लाइन्स से प्रभारी एसओजी और इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव को प्रभारी एसओजी से प्रभारी निरीक्षक अतरसुइया बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button