Latest

भागवत कथा के पूर्व निकली मंगल कलश यात्रा

7 मार्च से 13 मार्च तक होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। कीडगंज कुंभराना से श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व कार्यक्रम के संयोजक संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व निकाली गई मंगल कलश यात्रा जो कृष्णा नगर एडीसी कॉलेज संगम क्षेत्र से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल कुंभराना कीडगंज में जाकर समाप्त हुई । मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी दी कि दिनांक 7 मार्च से लेकर 13 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कुंभराना कृष्णा नगर कीडगंज में आयोजित किया जाएगा जो पंडित आचार्य देव शास्त्री जी के द्वारा सुनाई जाएगी इस मंगल कलश यात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी लल्लन जायसवाल हिमालय सोनकर राजेश केसरवानी आयुष अग्रहरी मुकेश लारा मनीष केसरवानी विवेक अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button