Latest

रेलवे ट्रैक पर मिला किसान का शव

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। माण्डा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध किसान का शव पाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का मानना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। माण्डा के बरहा कला निवासी रामदास पटेल (62) खेती करके तीन बेटे और तीन बेटियों समेत परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार भोर में वह घर से पैदल निकला और वापस घर नहीं लौटा। देर होती देख परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। इस दौरान घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित रेलवे ट्रैक पर उसका शव पाया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृत्यु का अस्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button