मुख्यमंत्री ने माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा की

लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले की सभी तैयारियों को समय से करने के निर्देश दिए हैं।
प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले की सभी तैयारियों को समय से करने के निर्देश
कल्पवासियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं
माघ मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में एक कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश
कल्पवासियों के लिए स्वच्छता, सैनेटाइजेशन एवं
सुरक्षा का पूर्ण प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाए
उन्होंने कहा है कि कल्पवासियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने माघ मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में एक कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माघ मेले में आने वाले कल्पवासियों के लिए स्वच्छता, सैनेटाइजेशन एवं सुरक्षा का पूर्ण प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाए।
कल्पवासियों को गंगा जी का अविरल और निर्मल जल उपलब्ध हो। इस सम्बन्ध में जलशक्ति विभाग से समन्वय के साथ व्यवस्था की जाए।
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास व पुष्टाहार श्रीमती एस0 राधा चैहान, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद श्रीमती वीना कुमारी मीना, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।




