भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र

एमएलसी रविशंकर सिंह “पप्पू”
प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की
बलिया (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र एमएलसी रविशंकर सिंह “पप्पू” बलिया पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर जी के सुपौत्र तथा उत्तर प्रदेश के चर्चित जनप्रिय नेता व बलिया स्थानीय निकाय से लगातार तीसरी बार विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के लोकप्रिय विकासवादी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सर्वसमाज को लेकर चलने व विकासपरक सोच से प्रेरित होकर लखनऊ भाजपा मुख्यालय पर सदस्यता ग्रहण की। पूर्वांचल में पप्पू भैया के नाम से चर्चित व बीटेक शिक्षा प्राप्त रविशंकर सिंह पहली बार 2004 मे सजपा से दूसरी बार 2009 मे बसपा से तथा 2015 में सपा प्रत्याशी के रूप में बलिया स्थानीय निकाय से विधान परिषद सदस्यपद का चुनाव जीते। भाजपा मुख्यालय पर रविशकर सिंह पप्पू को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा ने सदस्यता ग्रहण कराई।


