CM के साथ अखाड़ों की बैठक में नहीं बुलाये जाने पर भड़का किन्नर अखाड़ा, दी आंदोलन की चेतावनी

इलाहाबाद। किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अखाड़ा सहित अन्य संत-महात्माओं की सर्किट हाउस में बैठक एवं शाही स्नान अतिथियों की घोषणा के दौरान मेला प्रशासन द्वारा ना बुलाए जाने पर शनिवार को आक्रोश व्यक्त किया ।
उन्होंने मेला अधिकारी कुंभ विजय किरण आनंद कुंभ मेला के नोडल अधिकारी कमिश्नर डॉ आशीष कुमार गोयल को मेले में पत्र भेजा है जिसमें लिखा है कि लोग भी अखाड़े के हैं ऐसे में इस तरह की महत्वपूर्ण बैठक जब सभी संत महात्माओं एवं अखाड़ों को बुलाया गया था तो किन्नर अखाड़े को क्यों नहीं बुलाया गया?
इस पर आपत्ति दर्ज कराई जा रही है जोर देते हुए किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज नेता के भविष्य में जो भी बैठक कुंभ मेले से संबंधित होगी उसमें किन्नर अखाड़ा भी शामिल होगा ।
अगर मेला प्रशासन द्वारा समस्त जानकारी नदी गई तो इसके लिए वह जिम्मेदार होगा और किन्नर अखाड़ा व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू करने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार कुंभ मेला प्रशासन की होगी।




