Latest

नमामि गंगे प्रदर्शनी,एक सराहनीय प्रयास है: राजीव नारायण मिश्र

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा माघ मेले में भव्य व आकर्षक प्रर्दशनी लगाई गई है। जिसमें गंगा की सांस्कृतिक,धार्मिक,आर्थिक एवं भौगोलिक महत्ता से जुडे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी चित्रों एवं मॉडल के माध्यम से दी गई है। प्रयागराज माघ मेले के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (माघ मेला) प्रयागराज राजीव नारायण मिश्र ने नमामि गंगे प्रदर्शनी का अवलोकन किया,उन्होंने प्रदर्शनी देखकर विभाग व भारत सरकार की प्रशंसा की और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा हर वर्ष लगाये जाने वाले इस प्रदर्शनी की आगंतुकों में महत्ता व प्रसिद्धि को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे की प्रदर्शनी हमेशा से ही माघ मेले में आकर्षन का केंद्र बिंदु बनता है। प्रदर्शनी को भारत के हर राज्य व प्रान्त से आने वाले लोगों द्वारा देखा जाता है। इस प्रदर्शनी के द्वारा गंगा और नदियों की स्वच्छ्ता व जागरूकता के लिए उठाये जा रहे प्रयासों की भी जानकारी मिलती हैं। अतः ऐसी प्रदर्शनी माघ मेले में अत्यंत आवश्यक है। नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय से अथर्व राज ने उत्तर प्रदेश समेत प्रयागराज में चल रहे सभी नमामि गंगे प्रकल्पों की जनाकारी दी। स्न्नान के मध्य प्रदर्शनी का 5 लाख से ज्यादा लोगों ने अवलोकन किया। उन्होंने यह जानकारी भी पुलिस अधीक्षक के साथ साझा की, उन्होनें बताया कि प्रदर्शनी को देख आम जनमानस में गंगा व उसकी सहायक नदियों को साफ़ करने की प्रेरणा मिले यह ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है, प्रयागराज विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में प्रदर्शनी को लेकर काफ़ी रुची देखने को मिली।
प्रदर्शनी में गंगा विचार मंच, नेहरू युवा केन्द्र, वन्य जीव संस्था व गंगा टास्क फ़ोर्स के अधिकारियों की भी उपस्थिति उल्लेखनीय है। जो गंगा के साथ अपने विभागों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जनाकारी भी देता है। प्रयागराज संयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि गंगा विचार मंच के अंतर्गत गंगा ग्रमीण क्षेत्रों में जागरूकता के भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों के द्वारा स्थानिय निवासियों को गंगा स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक किया जाता है।

Related Articles

Back to top button