Latest

समाजवादी युवजन सभा के पूर्व नगर अध्यक्ष मो.अशद ने छोड़ा अखिलेश का साथ

बसपा प्रत्याशी का समर्थन करने का निर्णय लिया

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )।पूर्व पार्षद एवं समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व नगर अध्यक्ष मो. अशद ने पार्टी के असन्तुष्ट होकर त्यागपत्र दे दिया, मो. अशद जीवन पर्यन्त समाजवादी के निष्ठावान सिपाही रहे, पार्टी में रहते उन्होंने हमेशा शोषितों, वंचितों, पीड़ितों की लड़ाई लड़ी, मगर पार्टी की वर्तमान गलत नीतियों से नाराज होकर यह कदम उठाया है, मो. अशद ने अपने जारी किए हुए प्रेस बयान में कहा है कि पार्टी के लिए 30वर्षों से पूरी शिद्द्त के साथ कार्य करते हुए मेरे भट्ठे का कारोबार, ट्रक -ट्रांसपोर्ट व कोयला सप्लाई का व्यापार तबाह हो गया, फिर भी पार्टी के प्रति समर्पित रहे, अशद ने पार्टी सुप्रीमों पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में सपा के समर्पित दावेदारों को टिकट न देकर एक पूँजीपति को टिकट दे दिया गया , जिससे आहत होकर मैं अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी छोड़ रहा हूँ, और दक्षिणी विधानसभा में बसपा के बेदाग छवि व संघर्षशील प्रत्याशी देवेन्द्र मिश्र नगरहा का समर्थन करने का निर्णय लिया है साथ जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर बसपा के पक्ष में प्रचार कर पार्टी को मजबूत करने का अथक प्रयास करता रहूँगा।

Related Articles

Back to top button