Latest
मतदान के लिए चलाया जागरूकता अभियान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । भारत निर्वाचन आयोग के तत्वाधान में, जिला निर्वाचन अधिकारी संजय खत्री के निर्देश के क्रम में मतदाता जागरूकता अभियान का प्रचार प्रसार ममता मिश्रा प्रभारी स्वीप के कुशल संचालन मे सोमवार को शहर के जीरो रोड बस अड्डा तथा आर्य कन्या चौराहे पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अनुपम परिहार, एकता शुक्ला, श्रद्धा सिन्हा, दीपशिखा श्रीवास्तव, आईकॉन डॉ राकेश , नेशनल प्लेयर अभिन्न श्याम गुप्ता आदि ने, प्रतिभाग किया। ममता मिश्रा ने, बताया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए मतदान का पर्व महत्वपूर्ण है। भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाताओं की अहम भूमिका है।



