Latest

सपा नगर कार्यालय पर भारतीय इतिहास की महान शासिका राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की मनाई गई जयन्ती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय चौक मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अनुपस्थिति मे वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष विजय वैश्य की अध्यक्षता मे संगोष्ठी आयोजित कर भारतीय इतिहास की महान शासिक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयन्ती मनाई गई।सर्व प्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।विजय वैश्य ने ३१ मई १७२५ मे महाराष्ट्र के चाउन्डी मे पिता मानकोजी शिन्दे व माता सुशीलाबाई के घर जन्मी धनगर समाज की बेटी व महान शासिका को नमन करते हुए उनके युद्ध कौशल की चर्चा की।महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने गोष्ठी का संचालन करते हुए भारतीय इतिहास की महान शासिका के जीवन पर आधारित उनके इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला।कहा धनगर समाज से मराठी समाज की बहु बनने वाली अहिल्याबाई होल्कर मे ग़ज़ब का युद्ध कौशल था वह तीर अंदाज़ी के कौशल से परिपूर्ण और हाथी पर सवार होकर विरोधी सेना को धूल चटाने मे विख्यात थीं।वह मालम प्रान्त की महारानी थीं।वह किसी बड़े राज्य की महारानी तो थी नहीं लेकिन अपने युद्ध कौशल से सब को चकित कर देने की उनमे छमता कूट कूट कर बसी थी।उनकी गणना देश के महान शासको के रुप मे की जाती है।उपाध्यक्ष दिनेश यादव उपाध्यक्ष मोईन हबीबी,महिला सभा की नगर उपाध्यक्ष प्रतिमा रावत व शहर उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष ओ पी यादव तथा शहर फश्चिमी विधान सभा अध्यक्ष अभिमन्यु पटेल ने भी भिरतीय इतिहास की शेरनी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को स्मर्ण करते हुए उनके युद्ध कौशल और महान शासक होने पर विस्त्रित चर्चा की।समाजवादी पार्टी महानगर के पदाधिकारीयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया और अहिल्याबाई होल्कर अमर रहें नारे का उद्वघोष किया।कार्यक्रम में विजय वैश्य,दिनेश यादव,मोईन हबीबी,रवीन्द्र यादव रवि,प्रतिमा रावत,सै०मो०अस्करी,आशीष पाल,ओ पी यादव,अभिमन्यु पटेल,शकील अहमद,जितेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button