Latest
घूरपुर थाना अंतर्गत कर्मा स्थित फतेहरा गाँव में किसान के खेत में दिखा 3 विशालकाय अजगर

सर्पमित्र अंकित टार्जन ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। हजारों की संख्या में लगी लोगों की भीड़।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज दोपहर घूरपुर थाना अंतर्गत फतेहरा गाँव मे उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान के खेत मे अचानक अजगर दिखाई दिया।ये खबर पूरे गाँव मे आग की तरह फैल गई उसे देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ लग गई आस पास के भी गाँव के लोग तत्काल पहुँच गये।उन्हीं भीड़ में से एक शख्स ने सर्पमित्र अंकित टार्जन को कॉल किया और गाँव मे अजगर होने की बात बताई, तभी अंकित टार्जन तत्काल वहाँ पहुँचे। और अजगर के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए,कड़ी मशक्कत के बाद अंकित टार्जन ने तीनों अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे ले जाकर जंगल मे सुरक्षित छोड़ दिया।




