Latest

मतदान कर्मियों में उत्साह तैयारियां हुई तेज

शहर में चार स्थलों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा। इसके लिए प्रयागराज में भी जिला प्रशासन की तैयारी तेज कर दी है। लोकतंत्र के महापर्व का समय आने में एक दिन शेष है।इसी के साथ ही व्‍यवस्‍थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले भर के 5080 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। मतदान कराने के लिए प्रशासन की तैयारी इस प्रकार है। मतदान कराने वाले कर्मचारियों की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। इसके लिए कुल 22352 कर्मचारी लगाए जाएंगे। इसमें 10 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व में रहेंगे। ट्रेनिंग के अखिरी दिन 667 कर्मचारी उपस्थित रहे। कुछ कर्मचारी अनुपस्थित रहे तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सीडीओ शिपू गिरि ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रयागराज जनपद के 12 विधानसभा सीट पर मतदान कराने के लिए 5080 बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। हर बूथ पर चार कर्मचारी रहेंगे। इसमें एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान कर्मचारी रहेंगे। सभी बूथों पर कुल 20320 कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। इनके अलावा 10 प्रतिशत यानी 2032 कर्मचारी रिजर्व में रहेंगे। वही पोलिंग पार्टियां रवाना होते समय या बूथ पर कोई दिक्कत होने पर रिजर्व में रहे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ट्रेनिंग से पहले चुनाव के लिए सभी विभागों से कुल 28500 कर्मचारियों को लिया गया था। हालांकि ट्रेनिंग शुरू हुई दो हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी काटनी पड़ी। इसमें कुछ की ड्यूटी दो-दो बार लग गई। कुछ बीएलओ को भी इसमें लगा दिया गया था। इसके अलावा बीमार कर्मियों को भी ड्यूटी काटी गई। नौकरी करने वाले दंपती में एक की ड्यूटी काटी गई है। अधिकतर ड्यूटी महिलाओं की कटी है। मतदान कर्मी 26 फरवरी को ईवीएम लेकर बूथ के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने इनके लिए गाडिय़ां की व्यवस्था कर दी है। शहर में चार स्थलों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

Related Articles

Back to top button