महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को ऐसे करें प्रसन्न

,राशि अनुसार करें महादेव जी की पूजा
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महाशिवरात्रि के दिन राशि के अनुसार महादेव का अनुष्ठान व पूजा करने से बिगड़े काम बन जाते हैं और तरक्की और धन का लाभ होता है आइए हम जानते हैं राशि के अनुसार इस तरह पूजा करे भोलेनाथ का
मेष राशि –
इस राशि वाले जातक महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की गुलाल से पूजा करें और “ॐ ममलेश्वराय नम:” मंत्र का जाप करें, आपको बहुत अधिक लाभ मिलेगा।
वृष राशि –
महाशिवरात्रि के दिन इस राशि के लोग शिव जी का दूध से अभिषेक करें और “ॐ नागेश्वराय नम:” मंत्र का जाप करें, सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
मिथुन राशि –
महाशिवरात्रि के दिन मिथुन राशि के जातक शिव जी का गंगा जल से अभिषेक करें और इसके साथ ही “ॐ भूतेश्वराय नम:” मंत्र का जाप करें। ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि –
इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिये और महादेव के “द्वादश” नाम का स्मरण करना चाहिये। सुख होगा।
सिंह राशि –
इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें और “ॐ नम: शिवाय” मंत्र का जाप करें। शुभ होगा।
कन्या राशि –
कन्या राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जल में दूध मिलाकर अभिषेक करें और “शिव चालीसा” का पाठ करें। लाभ होगा।
तुला राशि –
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये महादेव का दही से अभिषेक करें और इस दिन “शिवाष्टक” का पाठ करें। कल्याण होगा।
वृश्चिक राशि –
इस राशि के लोग दूध और घी से शिवजी का अभिषेक करें और “ॐ अंगारेश्वराय नम:” मंत्र का जाप करें। मंगल होगा।
धनु राशि –
महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का दूध से अभिषेक करें और “ॐ सोमेश्वरायनम:” मंत्र का जाप करें, सभी इच्छाएं जल्द पूरी होंगी।
मकर राशि –
महाशिवरात्रि के दिन मकर राशि वाले जातक भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें और साथ ही “शिव सहस्त्रनाम” का पाठ करें। धन प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि –
इस राशि वाले जातक महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का दूध, दही, शक्कर, घी, शहद इन सभी चीजों से अभिषेक करें इसके साथ ही “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। वैभव की प्राप्ति होगी।
मीन राशि –
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये महाशिवरात्रि के दिन मौसमी फल के रस से शिव जी का अभिषेक करें, इसके साथ ही “ॐ भामेश्वराय नम:” मंत्र का जाप करें। कामना पूर्ण होगी।




