Latest

गुरुआदित्य योग से बढ़ेगी पर्व की शुभता

माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व पर संगम में उमड़ेगा जनसैलाब

शिवालयों को भव्य रूप से सजाने का कार्य शुरू

प्रयागराज( अनुरागदर्शन समाचार ) । देवाधिदेव भगवान महादेव को समर्पित महाशिवरात्रि का पावन पर्व मंगलवार को श्रद्धा, उल्लास से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। शिवालयों को भव्य रूप से सजाने का कार्य शुरू हो गया है। इसी दिन माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व पर संगम में लोग स्नान दान करेंगे। महाशिवरात्रि पर इस बार गुरुआदित्य योग का संयोग है। इस योग में महादेव का पूजन-अर्चन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत फलदायी होगा। इस अवसर पर मनकामेश्वर महादेव, शिवकुटी महादेव, गंगोली शिवाला, हनुमत निकेतन आदि मंदिरों में श्रद्धालु पूजन-अर्चन करेंगे।

*गुरुआदित्य योग से बढ़ेगी पर्व की शुभता*

ज्योतिषाचार्य पंडित देवराज शुक्ला के अनुसार के अनुसार चतुर्दशी तिथि 28 फरवरी की रात 1:59 बजे से शुरू हो जाएगी, जो एक मार्च को रात में 12:17 बजे तक व्याप्त रहेगी। इस दिन शनि देव अपनी राशि मकर में स्वगृही, मंगल अपने उच्च राशि में रहेगा। गुरु और सूर्य एक साथ रहने से गुरुआदित्य योग पर्व की शुभता में वृद्धि करेगा। इस दिन व्रत, पूजन के साथ जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान विधिविधान से किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button