Latest

शिल्पकारी प्रदर्शनी का सदर बाजार फुटबॉल ग्राउंड में हुआ शुभारंभ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सदर बाजार फुटबॉल में 16 दिवसीय हैण्डलूम,हैण्डीक्राफ्ट,खादी वस्त्र शिल्पकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ महाशिवरात्रि पर्व पर हुआ। सदर बाजार में होली पर्व के मद्देनजर शिल्पकारी प्रदर्शनी लगाई गई है प्रदर्शनी के आयोजक व सचिव सरफराज खान उर्फ मुन्ना भाई ने बताया कि सोलह दिनों तक लगातार चलने वाली प्रदर्शनी में देश के विभिन्न प्रांतों जैसे लखनऊ, बनारस, कानपुर, दिल्ली, पंजाब,काश्मीर, गुजरात,मेरठ, जैसे शहरों के दुकानदार आये हुए हैं। हैण्डलूम,हैण्डीक्राफ्ट,खादी वस्त्र‌प्रदर्शनी में ग्राहकों की जरूरत के स्टाल लगाये गये हैं बनारसी साड़ियां,लहंगा,चुन्नी,पैंट शर्ट,से लेकर लेडीज पर्स व अन्य सौंदर्य प्रशाधन के साथ खाने पीने के आइटम पंजाब के पापड़,व विभिन्न प्रकार के आचारों के आइटम से लेकर भदोही के कालीन, फर्नीचरों के अलावा बहुत से जरूरी सामानों का संगम उक्त प्रदर्शनी में देखने को मिल रहा है। बच्चों के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा गया है उनके मनोरंजन के लिए मिक्की माउस झूला व इलैक्ट्रिक कार रिजवान भाई झूले वाले के लेकर आये हैं।

Related Articles

Back to top button