Latest

सट्टा बाजार में भाजपा और सपा पर लगा रहे है सट्टेबाज दांव

प्रयागराज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। करोड़ों रुपये का दांव लगाने और लगवाने वाले बुकी अब सियासी पिच पर भी खेल रहे हैं। सट्टा बाजार में भाजपा और सपा पर सट्टेबाज दांव लगा रहे हैं। चुनाव में जीत-हार किसी भी दल की हो लेकिन फिलहाल सटोरियों की पसंदीदा तो भारतीय जनता पार्टी है, जिसका भाव ज्यादा चल रहा है। मगर सट्टा बाजार में सपा के साथ भाजपा की कांटे की टक्कर भी दिख रही है। सटोरियों में दोनों ही दल जबरदस्त मुकाबले में है। इसकी भनक लगते ही प्रयागराज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई है।
सट्टा बाजार के बारे में बताया जाता है कि सटोरिये प्रत्याशी से लेकर सरकार बनाने तक पर लाखों रुपये का दांव लगा रहे हैं। प्रयागराज ही नहीं बल्कि प्रतापगढ़, कौशांबी से किस सीट पर किसी पार्टी का उम्मीदवार विजयी हो रहा है। किसे कितनी सीट मिल रही है और कौन सरकार बनाएगा, इस पर सट्टे का बाजार गर्म है। सूत्रों का कहना है कि सट्टेबाज भले ही भाजपा की सरकार बना रहे हैं। लेकिन सपा पर दांव लगाने वालों की भी संख्या बहुत अधिक है। लगाई और खाई की तर्ज पर इन दोनों पार्टियों पर बड़ी-बड़ी बोली लगाई जा रही है। कुछ लोग बुकी के ठिकाने पर पहुंचकर दांव खेल रहे हैं तो कुछ आनलाइन सट्टा लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि शहर में धूमनगंज के राजरूपपुर में, करेली के कसारी-मसारी व गौस नगर, अतरसुइया के सदियापुर, कोतवाली के बहादुरगंज, मुट्ठीगंज के गऊघाट और नैनी में सबसे ज्यादा सट्टा हो रहा है। इन्हें स्थानीय पुलिस और एसओजी के कतिपय पुलिसकर्मियों का संरक्षण प्राप्त है। जिनकी शह पर लंबे समय से खेल चल रहा है। फिलहाल एसपी क्राइम सतीश चंद्र का कहना है कि शिकायत और सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया गया है।

Related Articles

Back to top button