Latest

नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने जीते मैच

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज ला मार्टिनियर कॉलेज लखनऊ में आज प्रारम्भ हुई रेड बुल नेमार जूनियर फाइव -ए- साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम ने उमड़ा प्रदर्शन दिखते हुए तीसरे राउंड में अपनी जगह बनायीं I

अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार दो दिनी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की लगभग 130 फुटबॉल (महिला एवं पुरुष) टीमें भाग ले रही है I
आज प्रथम दिन अपने पहले मैच में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की पुरुष टीम ने न्यू बॉयज लखनऊ की टीम को 4 – 0 से हराया I अखिलेश चंद्र ने दो, आकाश श्रीवास्तव एवं अमन सिंह ने एक एक गोल किया I वही महिला वर्ग में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने साउथ हॉल फुटबॉल क्लब लखनऊ को 2 – 0 से हराया I इस मैच में अंजली सिंह एवं श्रेया सिंह ने गोल किये I
फ़ाइनल चरण के मैच 28 अगस्त को खेले जायेंगे Iनॉर्दन फुटबॉल अकादमी टीम इस प्रकार है : (पुरुष टीम)- अमन सिंह, अखिलेश चंद्र, अतुल यादव, आयुष्मान पांडेय, प्रथमेश त्रिपाठी, श्रीयश पांडेय, हर्षित ओझा, कुंदन सिंह, मनीष कुमार, शिवम् केसरवानी, आकाश श्रीवास्तव I (महिला टीम) – श्रेया,अंजली, मनीषा, यशफा, अमीषा, प्रियंका I

Related Articles

Back to top button