Latest

ट्रेन से कटकर अधेड़ ने की आत्महत्या

 

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। धूमनगंज थाना क्षेत्र में इण्डिया आयल के समीप गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का शव पाया गया। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
धूमनगंज के झलवा गांव निवासी गुलाब (55) पुत्र सोमेश्वर प्राइवेट काम करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। वह घर से किस समय निकला, यह किसी को पता नहीं चल पाया। गुरुवार सुबह उसका शव इण्डिया आयल के पास रेलवे ट्रैक पर पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर, उसकी पहचान कराई और परिवार को खबर दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button