Latest

लाइयंस क्लब ने मीरापुर हरी मंदिर को दिया बॉडी चिलर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज हरि मंदिर मीरापुर मे लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी की ओर से लॉयन संजीव लोगानी के द्वारा एक बॉडी चिल्लर दान किया गया। संजीव लोगानी ने कहा की लायंस क्लब का एक उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जब भी दुःख के समय में इस वस्तु की ज़रूरत पड़ती हैं,इसका लाभ समाज में किसी भी वर्ग को मिल सके इसीलिए क्लब द्वारा हमेशा ऐसे कार्य किए जाते हैं। लायंस क्लब के सचिव संजीव तिवारी ने कहा इस समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए या बॉडी चिलर निशुल्क दिया जाएगा।दुःख के समय में जब किसी परिवार में इसकी ज़रूरत पड़ती हैं उसको रात भर गर्मी में अगर शव को घर के रखना पड़ता हैं। तो बर्फ़ इत्यादि की जगह इस मशीन के माध्यम से वह अपने परिवार के सदस्य का शव रख सकते हैं।

हरि मंदिर के अध्यक्ष विजय अरोड़ा एवं महामंत्री नरेश कुंद्रा ने संजीव लोगानी एवं समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लाइंस क्लब से डॉ. आनंद श्रीवास्तव , डॉ. उर्मिला श्रीवास्तव जी, रामकिशोर अग्रवाल ,अनूप सिंह, हुकुम चंद्र केसरवानी, इंदर मध्यान्ह एवं आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी देते हुए शगुन अकरम ने बताया
मंदिर समिति से विजय अरोड़ा, नरेश कुंद्रा, महेंद्र अरोड़ा, गुरचरण अरोड़ा , राजकुमार चावला, सतीश अरोड़ा, अजय खुराना, हरीश अरोड़ा, देवेंद्र तलवार, अरुण राजपूत, रोहित अरोड़ा अनिल भगत ,श्याम वाधवा,मनोज नागिया , पंकज निझावन , रोहित नागपल , अरुण राजपूत, आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button