कानपुर के मृतक मनीष कुमार गुप्ता के परिवार को न्याय और मुआवजा की मांग

व्यापारियों की सुरक्षा की मांग
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जिला महानगर प्रयागराज उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में संगठन के संरक्षक संयोजक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव बंटी ने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए यह मांग भी उठाई की कानपुर के मृतक मनीष कुमार गुप्ता के परिवार को न्याय और मुआवजा तो मिलनी ही चाहिए साथ ही सभी हत्यारों की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए
भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति एक या एक से अधिक संख्या में हो किसी व्यक्ति की हत्या करते हैं तो सुसंगत धाराओं के तहत उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाती है तो क्या उन हत्याभियुक्त पुलिस कर्मियों को मात्र इस आधार पर विशेष रूप से छूट मिल जानी चाहिए कि उनके शरीर पर खाकी वर्दी है। यदि ऐसा होता है तो यह पूर्णतया अन्याय होगा कानून पर से भरोसा उठेगा। ऐसी परिस्थितियों में ही पीड़ित, कानून अपने हाथ में लेने को मजबूर हो जाता है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना ही चाहिए।पीड़ित परिवार को मुआवजा व घटना में संलिप्त पुलिस-कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने के पश्चात संबंधित धाराओं में सजा क्यो नहीं।
सुशांत केसरवानी जिला अध्यक्ष अनूप वर्मा जिला महामंत्री, मनीष कुमार गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, अभिषेक केशरवानी,तरुण प्रताप सिंह चेयरमैन, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ओम प्रकाश गुप्ता राजकुमार केसरवानी प्रभारी निखिल पांडे महानगर महामंत्री, राजेश केसरवानी महानगर कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र जायसवाल, विशाल वर्मा संगठन मंत्री,मुसाब खान, उज्जवल टंडन, बृजेश चौरसिया,मुकेश गुप्ता, अरशद बालू,सुभाष सोनी, रवि गुप्ता,नीरज खरे, प्रशांत शर्मा,आदि लोगों ने
राजीवकृष्ण श्रीवास्तव संरक्षक सयोजक के नेतृत्व में यह मांग की।




