सैकड़ों छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में जमा किया आवेदन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा के लिए शुक्रवार को सैकड़ों छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में आवेदन जमा किया। इसमें विश्वविद्यालय समेत कॉलेजों के स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में लगातार छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी कड़ी में रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों से ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन करने को कहा था। इसके बाद छात्रों ने शुक्रवार की सुबह से ही चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पर आवेदन पत्रों को जमा कर रहे हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जो छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में देना चाहते हैं वे अपना विषय, कक्षा के साथ ऑनलाइन परीक्षा का कारण स्पष्ट करें। आईकार्ड की छाया प्रति के साथ दस मार्च तक कुलानुशासक कार्यालय में प्रार्थना पत्र जमा करें। ताकि उनके आवेदन पत्र उच्चस्तरीय कमेटी को प्रेषित किया जा सके।




