लाइब्रेरी पद पर राममणि शुक्ला विजयी हुए

अनिरुद्ध प्रसाद मिश्रा कोषाध्यक्ष पद पर विजयी
कलेक्ट्रेट के कर्मचारी कर रहे मतगणना
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के परिणाम पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की सुबह से ही जमा हुए थे। और टकटकी लगाए हुए थे। दोपहर बाद परिणाम आने का सिलसिला शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर राधा रमण मिश्र ने जीत दर्ज की। उनके जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया और अबीर गुलाल उड़ने लगा। राधा रमण मिश्र को 1304 मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर रहे गिरीश तिवारी को 568 मत मिले हैं। तीसरे नंबर संतोष यादव रहे उन्हें 243 वोट संतोष करना पड़ा। चौथे नंबर राकेश कुमार तिवारी को 201 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं मंत्री पद पर विदया भूषण और प्रमोद सिंह नीरज के बीच टक्कर चल रही है। मतगणना कलेक्ट्रेट के कर्मचारी कर रहे हैं। पहले चुनाव अधिकारियों ने तय किया था कि वोटों की गिनती वरिष्ठ अधिवक्ताओं से कराई जाएगी। हालांकि मंगलवार सुबह जब मतगणना का समय आया तो अध्यक्ष और मंत्री पद के उम्मीदवारों ने नाराजगी जताई। साथ ही गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए अधिवक्ताओं से वोटों की गिनती न कराने की बात कही। तब चुनाव अधिकारी और एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से संपर्क किया और सहमति मिलने के बाद बुधवार सुबह नौ बजे से मतगणना कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पूरे दिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संगम सभागार के पास डटे रहे। सोमवार को कचहरी में चुनाव हुआ और 71 फीसद मतदाता अधिवक्ताओं ने वोट डाले। पूर्व में घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतगणना मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में होनी थी। मतपेटियां भी स्ट्रांग रूम में रखवाकर मतगणना की सभी तैयारी कर ली गई थी। सुबह जब चुनाव अधिकारी वेणी माधव पांडेय, एल्डर कमेटी के चेयरमैन कृष्ण बिहारी तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी व उम्मीदवार संगम सभागार पहुंच गए। एसपी सिटी, सीओ समेत कई थाने की फोर्स भी पहुंच गई।




