Latest

येलो ड्रेस में नोरा फतेही ने बिखेरा अपना जलवा, सिजलिंग अंदाज पर फिदा हुए फैंस

(अनुराग शुक्ला).प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नोरा फतेही फैन्स के बीच अपने शानदार डांस और स्टाइलिश अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। नोरा अपने फैन्स का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। नोरा ने अपने डांस के साथ-साथ एक्टिंग से भी जाना जाता है। हालही में उनकी फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया रिलीज हुई है, जिसमे उनके किरदार को काफी पसंद किया गया है। अब उन्होंने फैन्स के साथ अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस फोटो में नोरा फतेही ने येलो कलर की स्किन फिट शानदार सी ड्रेस पहनी हुई है। फोटो में उनका स्टाइल और लुक काफी जबरदस्त लग रहा है। फैन्स उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंटरनेट पर ये फोटो खूब वायरल हो रही है। नोरा फतेही ने अपने ये लेटेस्ट फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो के साथ नोरा ने कैप्शन में लिखा है मैंने जेन और फिंच से इस सारी गंदगी को कैसे दूर किया.. मैं अपने संकटों के साथ के माध्यम से भाग रही थी। फोटो में उनके स्टाइलिश लुक की काफी तारीफ हो रही है।
बता दें, नोरा फतेही ने बिग बॉस से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट सॉन्ग में काम किया। बॉलीवुड में दिलबर और गर्मी जैसे स्पेशल सॉन्ग ने नोरा फतेही को खूब पहचान दिलाई है। वहीं हालही में नोरा, अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आई हैं, जिसमें उनके एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है।

Related Articles

Back to top button