प्रदेश

डिप्टी सीएम मोर्य के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम योगी

कौशाम्बी। मुख्यमंत्री उप्र योगी आदित्यनाथ रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पैतिृक निवास सिराथू पहुंचकर उनके दिवंगत पिता जी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

इस मौके पर उन्होने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उनके परिवारजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में उन सबको ढांढस बंधाया तथा उनके दिवंगत पिता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान मंत्रीगण सिद्धार्थनाथ सिंह,  बृजेश पाठक, जयकुमार कुमार जैकी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, उपेन्द्र तिवारी, दारा सिंह चैहान, सुरेश पासी, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, रमापति शास्त्री, मा0 सांसद जगदम्बिका पाल सासद विनोद कुमार सोनकर, सुनील बंसल, इलाहाबाद की मेयर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता, विधायक चायल संजय गुप्ता, विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल सहित कई अन्य  मंत्रीगण एवं विधायकगण एवं जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मण्डलायुक्त डाॅ0 आशीष कुमार गोयल, पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी

मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग उनके पैतिृक निवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी, तथा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता जी का निधन शनिवार (06 अक्टूबर) को लखनऊ में हो गया था, शनिवार को ही मा0 उप मुख्यमंत्री उनके पार्थिव शरीर को लेकर अपने पैतिृक निवास सिराथू आ गये थे।

पार्थिव शरीर आने के बाद से ही अन्तिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। रविवार को दोपहर के बाद उनके पार्थिव शरीर को अन्त्येष्टि के लिए गंगा जी के किनारे कड़ा के हनुमान घाट पर ले जाया गया जहां पर उपमुख्यमंत्री के बड़े भाई सुखलाल मौर्य ने मुखाग्नि दी। यहां पर प्रदेेश के कई मंत्रीगणों के अलावा जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button