शहीद मनीष पांडे के परिजनों से मिले भाजपाई

शहीद मनीष पांडे का बलिदान सदा याद रखा जाएगा- गणेश केसरवानी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष गणेश केसरवानी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले शहीद मनीष पांडे जी के आवास ककरा कोटवा पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पिता महेंद्र पांडे और उनके परिजनों से मुलाकात किया और कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद मनीष पांडे जी को सदैव याद रखा जाएगा और भारतीय जनता पार्टी का परिवार सदैव शहीदों के परिजनों और परिवार के साथ सुख और दुख में खड़ा रहेगा।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि शहीद मनीष पांडे 22 फरवरी 2022 को जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादियों के द्वारा किए गए अचानक हमले में शहीद हो गए थे। मौके पर भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक जितेंद्र राय राजेश केसरवानी राजन शुक्ला आशीष द्विवेदी अमर सिंह विवेक अग्रवाल विवेक गौड़ आदि उपस्थित रहे और उन्होंने भी शहीद मनीष पांडे जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


