Latest

किसानों की जिंदगी बहुत करीब से दिखेगी फ़िल्म कटान में, शूटिंग कम्पलीट

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों से सजी एक विशेष सब्जेक्ट पर बनी फिल्म कटान की शूटिंग बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस में कम्पलीट हो गयी है।

बात फ़िल्म की कहानी की करे तो तो फ़िल्म देश के किसानों को रिलेट करती है जिसमे किसानों की जिंदगी बहुत करीब से दिखेगी यानी उनकी असल जिंदगी क्या होती है उन्हें किन किन परेशानियों से अपने ही हक के लिए लड़ना पड़ता है और कितना मजबूर होना पड़ जाता है अपने ही हक के लिए यही सब देखने को मिलेगा। वहीं फ़िल्म के निर्देशक धीरू यादव से मिली जानकारी के अनुसार ये फ़िल्म पूर्णरूप से सामाजिक फ़िल्म है मुझे उम्मीद है आप सभी दर्शको पसंद आयेगी। फ़िल्म की मेकिंग की बात करे तो फ़िल्म भव्य पैमाने के साथ शूट हुई है जिसमे सिंक साउंड और एलेक्सा कैमरे के साथ बड़े बड़े इक़व्पमेंट से शूट किया गया है।
फ़िल्म में जितने भी कलाकार है सभी ने बहुत ही लाजवाब अभिनय किया है और सबसे अहम बात ये है कि इसमें जितने भी कैरेक्टर है सभी बहुत इम्पोर्टेन्ट है। फ़िल्म का निर्माण ABCD फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है जिसके निर्देशक धीरू यादव है।फ़िल्म की कहानी को धीरू यादव ने लिखा है ,स्करीनप्ले और डायलॉग धर्मेंद्र सिंह ने लिखा हैं। खूबसूरत गीत संगीत दिया है संतोष पुरी ने और फ़िल्म प्रचारक ऐडिफ्लोर। मुख्य भूमिका में अनिल रस्तोगी,संजय पाण्डेय,चांदनी सिंह,विजय शुक्ला,संदीप यादव मनमोहन तिवारी,अमरेंद्र शर्मा,रचना सिंह आदि कई कलाकार नजर आयेंगे

Related Articles

Back to top button