भाजपा के खिलाफ वोट डालने का संकल्प लेकर इलाहाबाद से रेल भर-भर कर पूर्वांचल जा रहे छात्र

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर सोमवार यानि कल मतदान होने हैं। इसके लिए रविवार को प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में छात्रों का हुजूम देखने को मिला। बताया जा रहा है कि यह सभी छात्र कल होने वाले मतदान के लिए अपने घर जा रहे हैं। छात्रों की भीड़ का यह वीडियो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार को घेरा। अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा कि पांच साल नौकरी का अब और न इंतजार होगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा को हटाने के लिए इंकलाब होगा। भाजपा के खिलाफ वोट डालने का संकल्प लेकर इलाहाबाद से रेल भर-भर कर पूर्वांचल जा रहे छात्र अब अगले पांच साल नौकरी का इंतजार नहीं करेंगे। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कई और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें छात्रों ने जय अखिलेश के नारे भी लगाए हैं।



