Latest

सपा जिलाध्यक्ष को पितृ शोक

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सम्वेदना व्यक्त किया

दरागंज घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए सपा के कई नेता और कार्यकर्ता

( अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l समाजवादीपार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव के पिता श्री मुन्नीलाल यादव का आज एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान  हृदय गति रुक जाने से इंतकाल हो गया l मुन्नीलाल यादव पी. डब्ल्यू. डी. विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर रह चुके थे और वर्ष 2000 में सेवानिवृत्त हुए थे l 81 वर्षीय श्री यादव अखिल भारतीय योग संस्थान के वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष भी रहे l हंडिया के बाला गांव में जन्मे मुन्नीलाल यादव अपने भाइयों में सबसे बड़े थे l इनके छोटे भाई डॉ बृज भान यादव हंडिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं l सपा जिला अध्यक्ष के पिता के निधन पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी फोन पर शोक व्यक्त करते हुए सम्वेदना जताया है l दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार में सपा एम एल सी राम बृक्ष यादव, डॉ मान सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता के के श्रीवास्तव, संदीप सिंह पटेल,पूर्व सांसद, नागेन्द्र सिंह पटेल,पूर्व मंत्री अंसार अहमद, रामा नंद भारती,कमल सिंह यादव, पूर्व विधायक बृज भान यादव, महावीर यादव , हीरामणि पटेल, नरेंद्र सिंह, राम मिलन यादव, सत्य वीर मुन्ना, सईद अहमद, राम करन निर्मल, राम सुमेर पाल, संदीप यादव, पप्पू लाल निषाद, संजीव यादव, दान बहादुर मधुर,सोम दत्त पटेल, ननकऊ यादव, मो अस्करी, विजय मुन्ना, शिवा कांत यादव, आदि नेतागण शामिल रहे l

 
 

Related Articles

Back to top button