भागवत सभी शास्त्रों का निचोड है- श्री राजेंद्र दास जी महाराज

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मध्य प्रदेश स्थित बोरास जिले में पंच भाई तेराह त्यागी खालसा द्वारा श्री सीताराम महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है । जानकारी देते हुए महंत गोपाल दास व महंत ध्रुव दास ने बताया महामंडलेश्वर संतोष दास त्यागी जी महाराज के सानिध्य में यह आयोजन चल रहा है।

प्रथम दिन स्थानीय महिलाओं और बच्चों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। उसके पश्चात मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास जी महाराज द्वारा अचार्य के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुआ । पीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि भागवत सभी शास्त्रों का निचोड है। इसका श्रवण करने से सभी प्रकार के दैहिक, दैविक, भौतिक व मानसिक तार्पो का नाश हो जाता है। इसमें किसी भी धर्म के देवी-देवताओं का नाम नहीं लिया गया है। पीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि जिनका हृदय निर्मल है उन्हें ही यह कथा सुनने का अवसर मिलता है। यह वेद रूपी कल्पवृक्ष के फल का गला हुआ रूप है। जबतक मनुष्य को मोच्छ-लाभ न मिल जाए इसे सुनते रहना चाहिए। पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि भागवत रस को निरंतर पीते रहना चाहिए, क्योंकि यह कथामृत अन्य सभी अमृतों से श्रेष्ठ है। चरणामृत पीने से अकाल मृत्यु नहीं होती, कितु भागवत कथामृत पान करने से मोच्छ की प्राप्ति होती है। पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्जा भागवत समाधि की भाषा है, अत: इसे समाधीस्थ होकर ही सुना जा सकता है। यह भगवान के भक्तों का ग्रंथ है। उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों भक्तों के साथ महामंडलेश्वर संतोष दास जी महाराज महंत गोपाल दास जी महाराज महंत धुरू दास जी महाराज सहित सभी त्यागी महाराज ग्रामीण क्षेत्र के निवासीगण मौजूद थे।


