Latest

जय भारत महासंपर्क अभियान” लेकर निकले कांग्रेसी

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर अगले तीन दिन (19 अगस्त से 21 अगस्त) के लिए राज्य में ‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ की शुरुआत की है। इस अभियान में पार्टी जनता को यह बताने का प्रयास करेगी कि कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन के दौरान देश के लिए क्या किया। कथित तौर पर वह अपने नेताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर भाजपा की ‘पोल-खोल’ भी करेगी। इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिले के हर ग्राम पंचायत और शहर के वार्ड में कम से कम 75 घंटे का प्रवास करेंगे। इस दौरान दो पुस्तकों ‘हम कांग्रेस के लोग और भारत के खिलाफ संघ का प्रचार’ के जरिए लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

Related Articles

Back to top button