Latest

केन्द्रीय कारागार नैनी से सम्बद्ध रायबरेली के सजायाफ्ता कैदी की मौत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। केन्द्रीय कारागार नैनी से सम्बद्ध रायबरेली के सजायाफ्ता कैदी की उपचार के दौरान मंगलवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गई। सूचना पर नैनी पुलिस ने शव का पंचनामा करके विधिक कार्रवाई की। अमेठी (रायबरेली) के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के जवार का पुरवा गांव निवासी राम सुचित यादव (96) के दो पुत्र और एक पुत्री है। वह गांव में रहते हैं। वर्ष 1982 में सुखनन्दन एवं उसके पिता भुल्लर की हुई हत्या मामले में पुलिस ने राम सुचित, राम अधार, राम बली, गया प्रसाद, राजाराम, देवता और रामेश्वर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जनपद न्यायालय रायबरेली ने 18 नवम्बर 2016 को सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाया। उक्त आरोपितों में देवता और रामेश्वर की मौत हो गई। जबकि गया प्रसाद और राजाराम रायबरेली जेल में है। न्यायालय के आदेश पर 18 अगस्त 2019 को रामबली, राम अधार और राम सुचित यादव को केन्द्रीय कारागार नैनी भेज दिया गया। जहां राम सुचित यादव की 14 फरवरी को अचानक तबियत खराब हुई तो बन्दी रक्षकों ने उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। सूचना पर नैनी पुलिस ने पंचनामा करके विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button