अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा” पत्रक सौंपकर सपा के समर्थन की अपील

मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह अपने नेता श्री अखिलेश यादव जी द्वारा जारी डिजिटल पत्र को छपवा कर कई दिनों से लगातार सभी छेत्र के सभी वर्गों मे वितरण कर रहे हैं। आज उन्होंने मेजा क्षेत्र के कई बुद्धिजीवियों, डाक्टर,प्रधानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, तथा युवाओं को सौंप कर प्रदेश में पुनःश्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादीपार्टी की सरकार बनाने के लिए “अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा” पत्रक सौंपकर सपा के समर्थन की अपील की l मेजा क्षेत्र के नेवढ़िया, गोसौरा खुर्द, गुनईगहरपुर, चपरतला, शाहपुर,मेजिया सहित विभिन्न गाँवों मे भ्रमण करके पत्रक बांट कर 2022 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सहयोग की अपील की l सपा नेता श्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश की विविधता को नष्ट करने की साजिशों के दौर में संवैधानिक मूल्यों को बचाने तथा हर नागरिक का समृद्धि और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने के लिए सपा कटिबद्ध है l श्री सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में आम आदमी को निराश और हताश होना पड़ा है। तमाम वादे कर सत्ता में आने के बाद भाजपा देश में पूंजीवाद को बढ़ावा दे कर, देश की आर्थिक और सामाजिक दशा को तहस-नहस कर रही है l उन्होने सर्व कल्याण के लिए समाजवाद को ही सही रास्ता सुझाया है l ज्ञात हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर सपा नेता नरेंद्र सिंह द्वारा डिजिटल पत्र की हजारों प्रतियां छपवाई गई हैं जिनका वितरण पूरे जनपद में किया जा रहा है । इस मौके पर सर्व श्री कृष्ण मुरारी मिश्र, संत बक्स सिंह, आशीष कुमार यादव, डाक्टर शायरा बानो, डाक्टर शब्बीर अली,राजेश मिश्र, हिमांशु कुमार, गोपाल मिश्र, धनन्जय सिंह, सुरेन्द्र निषाद, बनवारी बिन्द, हिमालय गुप्ता,विकास गुप्ता, सौरभ सिंह, श्याम सुन्दर बिन्द,राज बली यादव, मुन्शी लाल यादव, बबलू पाल, संजय सेठ, राहुल सेठ, सीताराम यादव, भोला नाथ यादव आदि रहे।




