गंगा तट से

नौ कुण्डीय श्री राम महायज्ञ में तीन दिवसीय प्रवचन का आयोजन

शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज का तीन दिवसीय प्रवचन

खप्टिहा कलां,बांदा (अनुराग दर्शन समाचार )। अखंड परमधाम जानकी कुंड में 19- अप्रैल-2022 से 27 अप्रैल 2022 तक होने वाला नौ कुण्डीय श्री राम महायज्ञ में श्री मद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज का तीन दिवसीय प्रवचन का आयोजन किया गया । जीसमे अनेकों संत महापुरुषों का आगमन होगा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नारेन्द्रानन्द जी महाराज, स्वामी रामस्वरुपाचार्य जी महाराज, चित्रकूट, गुरुशरणानंद जी महाराज, स्वामी राघावाचार्य जी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी महाराज, मलुकपीठाधिश्वर स्वामी राजेन्द्रदाश जी महाराज, स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, स्वामी ब्रह्मश्रम जी महाराज चरखी दादरी, सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के आयोजक, ब्रह्मवर्त पीठाधीश्वर श्री मद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी मुनिशाश्रम जी महाराज, कानपुर के द्वारा आयोजित किया गया है।

Related Articles

Back to top button