बारा क्षेत्र के गन्ने में ट्रक की टक्कर से बच्ची की दर्दनाक मौत

गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
नारीबारी,प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिन सोमवार को 11:30 बजे सोनम साहू पुत्री सुनील कुमार साहू उम्र 13 वर्ष जो सरस्वती ज्ञान मंदिर में पेपर देने गई थी । वापस आते समय गन्ने मार्केट के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक यूपी 70 केटी 39 45 नंबर की गाड़ी टक्कर लग जाने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी छोटी बहन श्रद्धा साहू उम्र तीन वर्ष मृतक की माता का नाम सीमा साहू जो विकलांग है बच्ची के पिता का नाम सुनील कुमार साहू जो कबाड़ी का काम कर किसी तरीके से अपना परिवार का भरण पोषण करते थे कि अचानक यह हादसे से परिवार में कोहराम मच हुआ है व मातम सा छा गया जो किसी तरह से गांव की मदद से ट्रक चालक सहित पुलिस की हिरासत में कर दी गई है । मौके पर पीड़ित परिवार सहित गांव के अन्य लोगों के साथ रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग को 3 घंटे तक शव रखकर एनएचआई 30 पर जाम किए हुए थे । जहां पर पीड़ित परिवार द्वारा जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी की मांग कर रहे थे। जहां स्थानीय लोगों द्वारा चौकी पर कुछ पदस्थ सिपाहियों के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे जिसके सक्षम अधिकारी सीओ बारा विमल कुमार मिश्रा व तहसीलदार बारा गणेश तिवारी मामले को संज्ञान में लेकर पीड़ित परिवार को मुआवजा व चौकी के पदस्थ सिपाहियों के ऊपर लगे आरोप पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिए हैं पीड़ित परिवार की मांग 2500000 रुपए व गन्ने चौकी पर पदस्थ सिपाहियों की हटवाने का आदेश पारित की जाए।


