वी.एल.एम. कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज का बारहवाँ लैंप लाइटिंग समारोह सम्पन्न

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज कॉलेज का 12″ लैंप लाइटिंग समारोह आज होटल प्लेसिड के रेमेमब्रेन्स हॉल में सम्पन्न हुआ | 2021 – 2022 के सभी नवागंतुक छात्र – छात्राओं ने अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने एवं बिना भेदभाव के मरीजों की सेवा का संकल्प लिया । कार्यक्रम का प्रारम्भ दोपहर 1 बजे सरस्वती वंदना एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण से हुआ | इस परंपरागत समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर निशा कनौजिया, मुख्य अधीक्षिका, कैल्विन हॉस्पिटल, प्रयागराज ने ए.एन.एम. व जी.एन .एम. के छात्र और
छात्राओं को सम्भोधित करते हुए नर्सिंग चिकित्सा के क्षेत्र में नर्सिग का उपयोग एवं आवश्यकताओं पर
प्रकाश डाला एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता बताई । इसके लिए आधुनिक
तकनीकी एवं परंपरागत ज्ञान के तालमेल की आवश्यकता बताई । टीम वर्क एवं कठिन परिश्रम के साथ
मानवीय संवेदनाओ को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का सन्देश दिया |
अतिथि श्रीमती डॉ. नाहिदा सिद्दीकी ने शैक्षिक योग्यता एवं प्रोफेशनल शिक्षा के मूलभूत तत्वों को समझने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला ताकि इसे अपने भविष्य के लिए उपयोग किया जा सके | इसके अतिरिक्त मेधावियों को पुरस्कार वितरण किया गया एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत हुए | कार्यक्रम का समापन महेंद्र मिश्रा, निदेशक एवं श्रीमती आभा मिश्रा, सचिव के सम्बोधन से हुआ । उन्होंने सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारियों को उनके कठिन परिश्रम एवं छात्रों के प्रति उनके योगदान की सराहना की एवं भविष्य में और बेहतर कार्य करने के प्रेरणा दी । प्रधानाचार्या प्रतिभा श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों
का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। ।



