माॅर्निंग वाकर्स ने उल्लास के साथ मनायी होली

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । माॅर्निंग वाकर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने आजाद पार्क में रंग-उमंग एवं उल्लास के माहौल में होली का पर्व मनाया ।
शनिवार को प्रातः वाकर्स ने अबीर-गुलाल लगा कर एक दूसरे से खुशियाँ साझा की । अध्यक्ष किशोर वार्ष्णेय ने मेजा के नव निर्वाचित विधायक संदीप पटेल का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया । उपाध्यक्ष सियाराम केसरवानी एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने शाल ओंढाया । विधायक ने कहा कि होली के माध्यम से सदभाव के रंगों को और चटक किया जाये, यह सभी को समझना होगा ।
इस दिन सभी भेद अभेद हो जाते हैं । सदस्यों में दो साल बाद कोरोना संकट का साया लगभग दूर होने के कारण जोश दिखा । पूर्व जिला जज ए.पी. सिंह , सीनियर एडवोकेट यशाथ॔, अनूप गुरु जी, सतीश केसरवानी, एच.के.चौरसिया , आर.के.एस. चौहान, सुषमा जायसवाल, सरदार एस के सरना, रवींद्र श्रीवास्तव, अशोक केसरवानी, जितेंद्र जायसवाल, हूब लाल , अलका, कंचन, बी.एल.आजाद , आर.के.प्रसाद, पी.सी.पटारिया आदि थे ।



