देशभक्ति की भावना अशफाक उल्ला जैसे क्रांतिकारियों से सीखे युवा- नरेंद्र त्यागी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज नरमू शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने रेलकर्मियों के साथ शहीदो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए कहे उन्होंने रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए बताया कि असफाकउल्ला खान प्रमुख क्रान्तिकारियों में से एक थे। वे पं रामप्रसाद बिस्मिल के विशेष स्नेहपात्र थे। राम प्रसाद बिस्मिल की भाँति उन्होंने काकोरी काण्ड में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। ब्रिटिश शासन ने उनके ऊपर अभियोग चलाया और 19 दिसम्बर सन् 1927 को उन्हें फैजाबाद जेल में फाँसी पर लटका दिया गया। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के इतिहास में बिस्मिल और अशफाक की भूमिका निर्विवाद रूप से हिन्दू-मुस्लिम एकता का बेजोड़ उदाहरण है। देश पर शहीद हुए इस अमर बलिदानी को आज याद कर हम गौरवान्वित हैं एनआरएमयू हमेशा अपने इन क्रन्तिकारियो को याद करता है इस अवसर पर मुख्य रूप से स्टेशन अधीक्षक ऐ के गौतम राकेश शर्मा हिना कौशर गीता ज्योति रस्तोगी डी पी सिंह सुभम मिश्रा आलोक कुमार शिवमपटेल रामबदन राजाराम प्रवीण कुमार अमित कुमार रामनिवास रामौतार आदि उपस्थित रहें।



