Latest

बहन ने भाई को लगाया तिलक उतारी आरती

 

भाई ने उपहार देकर आशीर्वाद लिया।

 

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर सोमवार को यम द्वितीया यानी भइया दूज का पर्व मनाया गया। भइया दूज बहन-भाई के आत्मीय लगाव व समर्पण का पर्व है। बहनों ने व्रत रखकर यमुना के पवित्र जल में डुबकी लगाई।भाई को खिलाने के बाद बहनों ने ग्रहण किया जल
स्नान करके सूर्यदेव को अघ्र्य देकर मां यमुना व उनके भाई यमराज से भाई को लंबी उम्र देने की कामना की। घर आकर भाई के पसंद का पकवान बनाया। फिर उनकी बलाएं लेकर अपने हाथों से भोजन कराया। भाई ने बहन को उपहार देकर आशीर्वाद लिया। भाई को खिलाने के बाद बहनों ने जल ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button