मेला समाचार

वाईएमसीए सेन्टेनरी स्कूल एवं कालेज में विदाई समारोह संपन्न

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । वाएमसीए सेन्टेनरी स्कूल एवं कालेज के कक्षा 12 के विधार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर की स्तुति वंदना से हुआ इसके पश्चात आयोजित अनेकों रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मैम निगार आब्दील ने मैनेजर डाक्टर सरला मसीह, प्रधानाचार्या रीमा मसीह अध्यापकगण एवं छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया विद्यार्थियों के रैंप वाक के दौरान उत्कृष्ट वेशभूषा के लिए छात्र एवं छात्रा का चयन किया गया रितिका राय व मोहम्मद उमर को उत्कृष्ट वेशभूषा के लिए चुना गया जबकि अनीषा को मिस वाईएमसीए व हर्षित गोयल को मिस्टर वाईएमसीए के रूप में चुना गया।
कालेज कैप्टनन हर्षित गोयल, मोहम्मद उमर एवं अनीशा ने साथियों को भावभीनी विदाई देते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में वाईएमसीए की प्रधानाचार्या रीमा मसीह ने कक्षा 12 के विधार्थियों को संबोधित करते हुए उनके सुखी व सफल जीवन की कामना की और उन्हें सोच समझकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button